Big accident in Mathura, 6 houses collapsed during excavation

मथुरा में बड़ा हादसा: खुदाई के दौरान 6 मकान ढहे, 3 की मौत, कई मलबे में दबे

जेसीबी से हो रही थी खुदाई, टीला अचानक बैठा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी के टीले पर बने छह कच्चे मकान अचानक भरभराकर गिर पड़े, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग मलबे में दबे हुए हैं।
जानकारी अनुसार एक खुली जमीन (बाड़े) में जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा था, तभी टीले की मिट्टी धंस गई और उस पर बने सभी मकान एक के बाद एक करके गिरते चले गए। इससे पहले एक मकान गिरने की खबर आई थी, जिसके कुछ देर बाद ही बताया गया कि छह मकान ढह गए हैं। घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला और कई मकानों के लोग मलबे में दब गए। ढहे मकानों के मलबे से अब तक तीन शव निकाले जा चुके हैं, जिनकी पहचान, तोताराम (38), यशोदा (6 वर्ष) और काव्या (3 वर्ष) यशोदा की छोटी बहन के तौर पर हुई है। इसके अलावा चार लोगों को जीवित हालत में बाहर निकाला गया है, जबकि 10 से 12 लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

×
Date : 15 June 2025 Posted By : EDITOR
मथुरा में बड़ा हादसा: खुदाई के दौरान 6 मकान ढहे, 3 की मौत, कई मलबे में दबे
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]