Dangal TV : मेरे पिताजी ने मुझे हमेशा सिखाया है कि चाहतों का कोई अंत नहीं है - रूपल त्यागी - Update Now News

Dangal TV : मेरे पिताजी ने मुझे हमेशा सिखाया है कि चाहतों का कोई अंत नहीं है – रूपल त्यागी

 

मुंबई : ज्यादातर बेटियों के लिए उनके पिता ही उनकी ताकत के स्तंभ होते हैं। इसी तरह, पिता के लिए भी उनकी बेटी स्पेशल होती है। फादर्स डे कुछ ही दिनों मे आनेवाला है, रूपल त्यागी, जो वर्तमान में दंगल टीवी के रंजू की बेटियां में नजर आ रही हैं, अपने पिता के साथ अपनी कुछ सबसे प्यारी यादें साझा करती हैं। वह यह भी बताती है कि कैसे वह उनके जैसा साथी ढूंढने की उम्मीद करती हैं जो उन्हें सुरक्षित महसूस कराए।
अपने पिता के साथ अपनी पसंदीदा यादों में से एक को साझा करते हुए, रूपल कहती हैं, “मेरे पिताजी के साथ की मेरी सबसे प्यारी याद लंबी ड्राइव पर जाना है। जब हम बच्चे थे, एक दिन पिताजी आए और उन्होंने मेरे भाई और मुझे जगाया, हमें बताया कि आज हम स्कूल से छुट्टी ले रहे है और हम एक ड्राइव के लिए जा रहे हैं। वह हमें कुछ अद्भुत स्थानों पर ले जाते थे और इस वजह से, हमने वास्तव में कार द्वारा लगभग पूरे दक्षिण भारत कि सेर की है। इन ड्राइव्स के दौरान मां और पापा पुराने हिंदी गानों का आंनद लेते थे और मैं और भाई दुखी होते थे क्योंकि हमे नए गाने सुनने होते है। लेकिन अब जब मैं ड्राइव पर जाती हूं तो मैं वही गाने बजाती हूं जो मेरे पिताजी सुनते हैं। वह यह भी कहती हैं, “मेरे पिताजी ने मुझे हमेशा सिखाया है कि चाहत का कोई अंत नहीं होता। जीवन भर चीजों की चाहत रखें, जब तक आपके पास वह है जो आपको चाहिए, आपको संतुष्टि और सुरक्षा की भावना महसूस करनी चाहिए। वह मुझे सुरक्षित महसूस कराते हैं। मुझे उनके जैसा लड़का अपने जीवनसाथी के रूप में मिलने की उम्मीद है और मुझे लगता है कि यह हर लड़की का सपना होता है।”
रंजू की बेटियां एक मां, रंजू की दिल को छू लेने वाली और एक पितृसत्तात्मक समाज में 4 बेटियों की परवरिश का उनका संघर्ष की कहानी है। देखे रंजु की बेटीया रात 9.30 बजे केवल दंगल टीवी पर।
दंगल टीवी केबल नेटवर्क और डीटीएच प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है – डीडी फ्री डिश (चैनल नंबर 29), टाटा स्काई (चैनल नंबर 177), एयरटेल (चैनल नंबर 125), डिश टीवी (चैनल नंबर 119) सन डायरेक्ट (328) और वीडियोकॉन D2H (चैनल NO 106)।

×
Date : 20 June 2021 Posted By : EDITOR
Dangal TV : मेरे पिताजी ने मुझे हमेशा सिखाया है कि चाहतों का कोई अंत नहीं है – रूपल त्यागी
News Image

 

मुंबई : ज्यादातर बेटियों के लिए उनके पिता ही उनकी ताकत के स्तंभ होते हैं। इसी तरह, पिता के लिए भी उनकी बेटी स्पेशल होती है। फादर्स डे कुछ ही दिनों मे आनेवाला है, रूपल त्यागी, जो वर्तमान में दंगल टीवी के रंजू की बेटियां में नजर आ रही हैं, अपने पिता के साथ अपनी कुछ सबसे प्यारी यादें साझा करती हैं। वह यह भी बताती है कि कैसे वह उनके जैसा साथी ढूंढने की उम्मीद करती हैं जो उन्हें सुरक्षित महसूस कराए।
अपने पिता के साथ अपनी पसंदीदा यादों में से एक को साझा करते हुए, रूपल कहती हैं, "मेरे पिताजी के साथ की मेरी सबसे प्यारी याद लंबी ड्राइव पर जाना है। जब हम बच्चे थे, एक दिन पिताजी आए और उन्होंने मेरे भाई और मुझे जगाया, हमें बताया कि आज हम स्कूल से छुट्टी ले रहे है और हम एक ड्राइव के लिए जा रहे हैं। वह हमें कुछ अद्भुत स्थानों पर ले जाते थे और इस वजह से, हमने वास्तव में कार द्वारा लगभग पूरे दक्षिण भारत कि सेर की है। इन ड्राइव्स के दौरान मां और पापा पुराने हिंदी गानों का आंनद लेते थे और मैं और भाई दुखी होते थे क्योंकि हमे नए गाने सुनने होते है। लेकिन अब जब मैं ड्राइव पर जाती हूं तो मैं वही गाने बजाती हूं जो मेरे पिताजी सुनते हैं। वह यह भी कहती हैं, "मेरे पिताजी ने मुझे हमेशा सिखाया है कि चाहत का कोई अंत नहीं होता। जीवन भर चीजों की चाहत रखें, जब तक आपके पास वह है जो आपको चाहिए, आपको संतुष्टि और सुरक्षा की भावना महसूस करनी चाहिए। वह मुझे सुरक्षित महसूस कराते हैं। मुझे उनके जैसा लड़का अपने जीवनसाथी के रूप में मिलने की उम्मीद है और मुझे लगता है कि यह हर लड़की का सपना होता है।"
रंजू की बेटियां एक मां, रंजू की दिल को छू लेने वाली और एक पितृसत्तात्मक समाज में 4 बेटियों की परवरिश का उनका संघर्ष की कहानी है। देखे रंजु की बेटीया रात 9.30 बजे केवल दंगल टीवी पर।
दंगल टीवी केबल नेटवर्क और डीटीएच प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है - डीडी फ्री डिश (चैनल नंबर 29), टाटा स्काई (चैनल नंबर 177), एयरटेल (चैनल नंबर 125), डिश टीवी (चैनल नंबर 119) सन डायरेक्ट (328) और वीडियोकॉन D2H (चैनल NO 106)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नमित मल्होत्रा की ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ का लॉस एंजिलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में होगा भव्य वर्ल्ड प्रीमियर

📰 Generate e-Paper Clip नमित मल्होत्रा की ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ का लॉस एंजिलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में होगा भव्य वर्ल्ड प्रीमियर इतिहास रचने जा रही है ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ Mumbai: भारत के लिए गर्व का पल! भारतीय सिनेमा और दिवाली की भावना को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाते […]