I have always heard good rumours about myself Pragya Jaiswal

मैंने हमेशा अपने बारे में अच्छी अफवाहें सुनी हैं – प्रज्ञा जायसवाल (Pragya Jaiswal)

 

मैंने हमेशा अपने बारे में अच्छी अफवाहें सुनी हैं – प्रज्ञा जायसवाल

Mumbai: तेलुगू सिनेमा में अपने काम के लिए मशहूर अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल जल्‍द ही अपकमिंग फिल्‍म ‘खेल खेल में’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं। उन्‍होंने कहा कि हमेशा उन्‍होंने अपने बारे में सकारात्मक अफवाहें सुनी हैं और उम्मीद जताई कि ये अफवाहें सच हों। शुक्रवार को मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान प्रज्ञा से पूछा गया कि क्या किसी अफवाह ने उनके घर में हलचल मचाई है। प्रज्ञा ने जवाब दिया, “मैंने अपने बारे में कभी कोई नकारात्मक अफवाह नहीं सुनी। मेरे सामने आई सभी अफवाहें अच्छी और सकारात्मक रही हैं।” फिल्म ‘एनबीके 109′ के लिए नंदमुरी बालकृष्ण के साथ काम कर रहीं अभिनेत्री ने विभिन्न उद्योगों में काम करने के अपने अनुभव शेयर किए। प्रज्ञा ने कहा, “ये दोनों अनुभव अद्भुत हैं। मैं दो अलग-अलग उद्योगों और भाषाओं में काम करने के लिए आभारी हूं। मैं केवल अच्छी फिल्मों, अच्छी कहानियों का हिस्सा बनने और यादगार किरदार निभाने का प्रयास कर रही हूं। मुझे खुशी है कि मुझे ये अवसर मिल रहे हैं। भाषा मेरे लिए ज्यादा मायने नहीं रखती। मैं सिर्फ अच्छा काम करना चाहती हूं।” खेल खेल में’ अक्षय कुमार, एमी विर्क, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, फरदीन खान, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल हैं। यह बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2′ को टक्‍कर देगी।

×
Date : 13 August 2024 Posted By : EDITOR
मैंने हमेशा अपने बारे में अच्छी अफवाहें सुनी हैं – प्रज्ञा जायसवाल (Pragya Jaiswal)
News Image

 

मैंने हमेशा अपने बारे में अच्छी अफवाहें सुनी हैं - प्रज्ञा जायसवाल

Mumbai: तेलुगू सिनेमा में अपने काम के लिए मशहूर अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल जल्‍द ही अपकमिंग फिल्‍म 'खेल खेल में' से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं। उन्‍होंने कहा कि हमेशा उन्‍होंने अपने बारे में सकारात्मक अफवाहें सुनी हैं और उम्मीद जताई कि ये अफवाहें सच हों। शुक्रवार को मुंबई में ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान प्रज्ञा से पूछा गया कि क्या किसी अफवाह ने उनके घर में हलचल मचाई है। प्रज्ञा ने जवाब दिया, "मैंने अपने बारे में कभी कोई नकारात्मक अफवाह नहीं सुनी। मेरे सामने आई सभी अफवाहें अच्छी और सकारात्मक रही हैं।'' फिल्म 'एनबीके 109' के लिए नंदमुरी बालकृष्ण के साथ काम कर रहीं अभिनेत्री ने विभिन्न उद्योगों में काम करने के अपने अनुभव शेयर किए। प्रज्ञा ने कहा, "ये दोनों अनुभव अद्भुत हैं। मैं दो अलग-अलग उद्योगों और भाषाओं में काम करने के लिए आभारी हूं। मैं केवल अच्छी फिल्मों, अच्छी कहानियों का हिस्सा बनने और यादगार किरदार निभाने का प्रयास कर रही हूं। मुझे खुशी है कि मुझे ये अवसर मिल रहे हैं। भाषा मेरे लिए ज्यादा मायने नहीं रखती। मैं सिर्फ अच्छा काम करना चाहती हूं।" खेल खेल में' अक्षय कुमार, एमी विर्क, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, फरदीन खान, आदित्य सील और प्रज्ञा जायसवाल हैं। यह बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2' को टक्‍कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Ramayana Movie Review – मूवी रिव्यू: भव्यता, भावनाओं और आस्था का संगम है ‘रामायण पार्ट 1’

📰 Generate e-Paper Clip Ramayana Movie Review – मूवी रिव्यू: भव्यता, भावनाओं और आस्था का संगम है ‘रामायण पार्ट 1’ रणबीर कपूर बने श्रीराम, यश का रावण अवतार प्रभावशाली डायरेक्टर :नितेश तिवारी रेटिंग:3.5 रणबीर कपूर ने निभाया राम का किरदार, यश के रावण अवतार ने खींचा ध्यान, साई पल्लवी की सादगी और रवि दुबे के अभिनय […]

THIS DIWALI, BRING HOME THE CELEBRATIONS, FAMILY DRAMA AND LOTS OF LOVE WITH ‘DILWALI DIWALI’ AND ‘MEETHE MEIN KYA HAI’ ON NETFLIX

📰 Generate e-Paper Clip THIS DIWALI, BRING HOME THE CELEBRATIONS, FAMILY DRAMA AND LOTS OF LOVE WITH ‘DILWALI DIWALI’ AND ‘MEETHE MEIN KYA HAI’ ON NETFLIX From heartwarming family reunions to unexpected twists and festive chaos, Netflix brings two stories that capture the many flavours of Diwali, making for the perfect family watch this festive […]