suspended in Uttar Pradesh for sexually harassing female students

UP: उत्तर प्रदेश में महिला छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में प्रोफेसर निलंबित, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश में महिला छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में प्रोफेसर निलंबित, केस दर्ज

65 अश्लील वीडियो मिले, इन्हें पोर्न साइट पर अपलोड किया; छात्रा की शिकायत से खुलासा

हाथरस: यूपी के हाथरस में बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर पर 30 से ज्यादा छात्राओं के यौन शोषण का आरोप है। उसके मोबाइल से 65 अश्लील वीडियो मिले हैं। ज्यादातर वीडियो कॉलेज की छात्राओं के हैं। प्रोफेसर ने छात्राओं के कई वीडियो पोर्न साइट पर भी अपलोड किए हैं। एक छात्रा के महिला आयोग को लिखे गए लेटर से मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी प्रोफेसर फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें बनाई गई हैं। डीएम ने मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी बनाई है। कॉलेज मैनेजमेंट ने उसे सस्पेंड कर दिया है। आरोपी प्रोफेसर डॉ. रजनीश 54 साल का है। वह भूगोल पढ़ाता है। दरअसल, 6 मार्च को एक छात्रा ने महिला आयोग को लेटर लिखा, साथ ही फोटो-वीडियो भी भेजे। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने इंटरनल जांच शुरू की थी।

×
Date : 18 March 2025 Posted By : EDITOR
UP: उत्तर प्रदेश में महिला छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में प्रोफेसर निलंबित, केस दर्ज
News Image

उत्तर प्रदेश में महिला छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोप में प्रोफेसर निलंबित, केस दर्ज

65 अश्लील वीडियो मिले, इन्हें पोर्न साइट पर अपलोड किया; छात्रा की शिकायत से खुलासा

हाथरस: यूपी के हाथरस में बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर पर 30 से ज्यादा छात्राओं के यौन शोषण का आरोप है। उसके मोबाइल से 65 अश्लील वीडियो मिले हैं। ज्यादातर वीडियो कॉलेज की छात्राओं के हैं। प्रोफेसर ने छात्राओं के कई वीडियो पोर्न साइट पर भी अपलोड किए हैं। एक छात्रा के महिला आयोग को लिखे गए लेटर से मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी प्रोफेसर फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें बनाई गई हैं। डीएम ने मामले की जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी बनाई है। कॉलेज मैनेजमेंट ने उसे सस्पेंड कर दिया है। आरोपी प्रोफेसर डॉ. रजनीश 54 साल का है। वह भूगोल पढ़ाता है। दरअसल, 6 मार्च को एक छात्रा ने महिला आयोग को लेटर लिखा, साथ ही फोटो-वीडियो भी भेजे। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने इंटरनल जांच शुरू की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]

पीयूष गोयल ने डेनमार्क के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा

📰 Generate e-Paper Clip पीयूष गोयल ने डेनमार्क के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा नई द‍िल्‍ली। भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को डेनमार्क के व्यापार और प्रतिस्पर्धा मंत्री मार्टिन लिडेगार्ड के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच व्‍यापार […]